Events and Activities Details
Event image

National Science Day


Posted on 26/02/2026

सर छोटूराम राजकीय महिला महाविद्यालय सांपला , रोहतक में दिनांक 26 फरवरी 2026 को प्राचार्या डॉ० संतोष हुड्डा के दिशा निर्देशन में विज्ञान विभाग द्वारा "भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान दिवस" हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छात्राओं के लिए एक प्रेरणादायक लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया, जिसमें राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर की महान वैज्ञानिक महिलाओं के योगदान को दर्शाया गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से नोबल पुरस्कार विजेता मैडम क्यूरी,भारत के महान वैज्ञानिक सी वी रमन तथा अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला की जीवन यात्रा और उपलब्धियों पर आधारित प्रेरक प्रसंग दिखाए गए। इन महान हस्तियों के संघर्ष, शोध और उपलब्धियों ने छात्राओं को विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना तथा उन्हें अनुसंधान और नवाचार के प्रति प्रोत्साहित करना था। विज्ञान विभाग के प्राध्यापकों ने छात्राओं को विज्ञान के महत्व और उसके दैनिक जीवन में उपयोग पर प्रकाश डाला। प्राचार्या डॉ० संतोष हुड्डा ने अपने संबोधन में कहा कि विज्ञान दिवस मनाने का उद्देश्य युवा पीढ़ी को वैज्ञानिक सोच अपनाने और समाज के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित करना है। इस कार्यक्रम ने छात्राओं में वैज्ञानिक शोध, प्रयोग तथा नए आविष्कार करने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के अंत में सभी छात्राओं ने विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने का संकल्प लिया।