Events and Activities Details
Event image

??????? ?? ???? ??? ?? 144 ??? ?????


Posted on 24/11/2025

दिनांक 24 नवंबर 2025 को सर छोटू राम राजकीय महिला महाविद्यालय सांपला में दीनबंधु सर छोटू राम की 144 वीं जयंती के उपलक्ष में प्राचार्या डॉक्टर संतोष हुड्डा के दिशा निर्देश में महिला प्रकोष्ठ के द्वारा कविता पाठ एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।इस कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या संतोष हुडा द्वारा दीप प्रज्वलित करके व सर छोटूराम जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके किया गया। छात्राओं ने सर छोटू राम जी के जीवन, उनके योगदान तथा सामाजिक उत्थान में उनकी भूमिका पर प्रभावशाली प्रस्तुति देकर कार्यक्रम का वातावरण उत्साह, प्रेरणा और साहित्यिक अभिव्यक्ति से भर दिया। महिला प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित कार्यक्रम सर छोटूराम जी के आदर्शों और उनके जयंती के महत्व को समर्पित रहा, जिसने छात्राओं को प्रेरित करने के साथ-साथ महाविद्यालय के सांस्कृतिक वातावरण को भी समृद्ध किया। इस अवसर पर प्राचार्या जी ने छोटू राम जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमें भी उनके आदर्शों पर चलकर अन्याय के विरुद्ध खड़े होने का साहस दिखाना चाहिए और छात्राओं को इस तरह के कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए। इस प्रतियोगिता में खुशी (बीए तृतीय वर्ष) ने प्रथम स्थान, खुशी (बीए प्रथम वर्ष) ने द्वितीय स्थान व संजू (एम ए हिंदी प्रथम वर्ष) व पूजा (बीए प्रथम वर्ष) ने तृतीय स्थान व भाषण प्रतियोगिता में प्रिया (एम ए प्रथम वर्ष भूगोल ) ने प्रथम स्थान स्थान प्राप्त किया है। इसी दौरान रजत जयंती के अंतर्गत स्थापित एग्जीबिशन गैलरी का औपचारिक समापन IAS उत्सव आनंद (SDM SAMPLA )द्वारा किया गया। एसडीएम ने छात्राओं के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन छात्राओं में रचनात्मक आत्मविश्वास और सामाजिक चेतना को मजबूत करते हैं। एसडीएम उत्सव आनंद जी ने कविता पाठ एवं भाषण प्रतियोगिता की विजेता छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।