| Events and Activities Details |
"???????- ??????? ?????? ???? "
Posted on 12/01/2026
सर छोटू राम राजकीय महिला महाविद्यालय सांपला , रोहतक मे 12 जनवरी 2026 को स्वामी विवेकानंद की 164 वीं जयंती के अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या के कुशल दिशा- निर्देशन में "स्वदेशी- स्वदेशी संकल्प दौड़ " का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन एंटी ड्रग्स सेल, एनएसएस एवं स्वयंसेवकों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
इस दौड़ का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में आत्मनिर्भर भारत की भावना, अनुशासन , स्वदेशी अपनाने तथा राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूकता विकसित करना रहा। यह संकल्प दौड़ 2 किलोमीटर की दूरी तक आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या डॉक्टर संतोष हुड्डा द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया । दौड़ के उपरांत एंटी ड्रग्स जागरूकता रैली भी निकाली गई, जिसके माध्यम से छात्राओं को नशा मुक्ति के प्रति जागरूक किया गया। रैली में नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ जीवन शैली अपनाने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के अंत में संकल्प सभा का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित छात्राओं एवं स्वयंसेवकों ने स्वदेशी अपनाने तथा नशा मुक्त समाज के निर्माण की शपथ ली । प्राचार्या महोदया ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचारों को जीवन में हमें अपनाना चाहिए तथा युवाओं को राष्ट्र सेवा के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। यह आयोजन छात्राओं के लिए प्रेरणादायक एवं राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक सार्थक पहल सिद्ध होगा। इस अवसर पर एंटी ड्रग्स सेल, एनएसएस एवं एनसीसी के सभी सदस्य मौजूद रहे।
|