| Events and Activities Details |
Retirement og Mr. Ashok Kumar-Assistant
Posted on 28/02/2026
आज दिनांक 28 फरवरी 2026 को सर छोटू राम राजकीय महिला महाविद्यालय में महाविद्यालय के कर्मठ एवं समर्पित कर्मचारी असिस्टेंट श्री अशोक जी के सेवानिवृत्ति उपलक्ष्य में भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. संतोष हुड्डा के कुशल मार्गदर्शन एवं अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
समारोह का शुभारंभ सरस्वती वंदना से किया गया। प्राचार्या महोदया ने अपने संबोधन में श्री अशोक जी की निष्ठा, समयबद्धता एवं कर्तव्यपरायणता की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने सेवाकाल में महाविद्यालय की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनका सरल स्वभाव एवं सहयोगात्मक दृष्टिकोण सदैव प्रेरणादायी रहेगा।
इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ने श्री अशोक जी को शॉल ओढ़ाकर, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। सहकर्मियों ने अपने-अपने अनुभव साझा करते हुए उनके साथ बिताए क्षणों को याद किया और उनके स्वस्थ, सुखद एवं समृद्ध जीवन की कामना की।
अपने विदाई भाषण में श्री अशोक जी ने महाविद्यालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह संस्थान उनके लिए परिवार के समान रहा है और यहाँ बिताए गए वर्षों की स्मृतियाँ सदैव उनके साथ रहेंगी।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। यह समारोह भावनात्मक एवं प्रेरणादायक वातावरण में संपन्न हुआ।
|