| Events and Activities Details |
VAYAS POOJAN & SHIKSHAK VANDAN PROGRAM
Posted on 01/08/2025
सर छोटूराम राजकीय महिला महाविद्यालय में व्यास पूजन एवं शिक्षक वंदन कार्यक्रम सम्पन्न, सांपला,हरियाणा प्रांत
दिनांक :- 29 जुलाई 2025
आज सर छोटूराम राजकीय महिला महाविद्यालय, सांपला में भारतीय शिक्षण मंडल, हरियाणा प्रांत की के सौजन्य से शिक्षक वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकगण की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ. बलबीर शास्त्री जी (प्रकाशन प्रमुख, भारतीय शिक्षण मंडल, हरियाणा प्रांत) ने भारतीय गुरुत्व परंपरा, शिक्षा की आत्मिक भूमिका तथा गुरु-शिष्य संबंध की भारतीय अवधारणा पर प्रेरणादायक विचार प्रस्तुत किए।
महाविद्यालय की प्रिंसिपल डॉ. संतोष हुड्डा जी का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ, जिन्होंने कार्यक्रम के आयोजन में भरपूर मार्गदर्शन प्रदान किया।
महाविद्यालय के तरफ़ से डॉ ऋतु जी का सहयोग मिला ।
वहीं भारतीय शिक्षण मंडल की ओर से, डॉ. प्रवीन, डॉ. विक्रम, एवं विस्तारक श्री प्रेम शंकर जी की उपस्थिति रही ।
|