| Events and Activities Details |
5 DAYS "DANCE WORKSHOP"
Posted on 21/01/2026
सर छोटूराम राजकीय महिला महाविद्यालय सांपला , रोहतक में महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में छात्राओं के लिए एक पांच दिवसीय "डांस वर्कशॉप" का आयोजन दिनांक 15 जनवरी 2026 से 20 जनवरी 2026 तक सफलता पूर्वक किया गया। इस कार्यक्रम का समापन महाविद्यालय की प्राचार्या डॉक्टर संतोष हुड्डा के द्वारा किया गया। कार्यशाला में छात्राओं को हरियाणवी एवं बॉलीवुड डांस का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।
कार्यशाला में नागेंद्र यादव कोरियोग्राफर तथा दृष्टि मित्तल असिस्टेंट कोरियोग्राफर ने छात्राओं का मार्गदर्शन किया । हरियाणवी बॉलीवुड नृत्य के माध्यम से छात्राओं में सांस्कृतिक जागरूकता एवं आत्मविश्वास का विकास की भावना,टीम वर्क की भावना आदि विकसित हुई।
हरियाणवी नृत्य के माध्यम से छात्राओं में अनुशासन की भावना,हमारी संस्कृति के प्रति सम्मान, टीम वर्क की भावना आदि विकसित हुई।
|