| Events and Activities Details |
Extension Lecture under on "Cyber Security and Crime"
Posted on 31/10/2025
दिनांक 31 अक्टूबर 2025 को सर छोटूराम राजकीय महिला महाविद्यालय सांपला ,रोहतक में प्राचार्या डॉक्टर संतोष हुड्डा के दिशा - निर्देश में महिला प्रकोष्ठ(women cell) तथा राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के संयुक्त तत्वावधान में "साइबर सिक्योरिटी और क्राइम "और "क्राईम अगेंस्ट वूमेन"विषय पर एक एक्सटेंशन लेक्चर का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉक्टर संतोष हुड्डा ने मुख्य वक्ता और उनकी टीम का स्वागत किया तथा छात्राओं को साइबर अपराधों के बारे में जानकारी दी और उनसे सावधान रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता इंस्पेक्टर श्री बिजेंद्र (एस. एच. ओ. सापला पुलिस स्टेशन) रहे, जिन्होंने छात्राओं को साइबर अपराध के प्रकार, उससे बचाव के उपाय और डिजिटल सुरक्षा के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आज के डिजिटल युग में साइबर जागरूकता प्रत्येक व्यक्ति के लिए आवश्यक है, ताकि वे ऑनलाइन ठगी, डेटा चोरी और अन्य साइबर अपराधों से स्वयं की रक्षा कर सके। कार्यक्रम का संचालन महिला प्रकोष्ठ की कार्य प्रभारी डॉक्टर अनिता ने किया तथा अंत में धन्यवाद ज्ञापन ( NSS) की प्रभारी डॉक्टर प्रीति के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राओं ने भाग लेकर लाभ प्राप्त किया। इस आयोजन का उद्देश्य छात्राओं में डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें साइबर सुरक्षा के व्यावहारिक उपाय से परिचित कराना रहा। इस अवसर पर डॉ चंद्रशेखर, डॉ अनीता ,डॉ प्रीति और डॉ पूनम उपस्थित रहे।
|