| Events and Activities Details |
25??? ???????? ?? ???????? ??? "??? ??? ?????????? ????"
Posted on 12/11/2025
सर छोटूराम राजकीय महिला महाविद्यालय सांपला, रोहतक में दिनांक 12 व 13 नवंबर 2025 को महाविद्यालय की 25वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में "कला एवं सर्जनात्मक कौशल" विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन प्राचार्या डॉक्टर संतोष हुड्डा के कुशल दिशा -निर्देशन में किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य छात्राओं में कला और सर्जनात्मक कौशल का विकास करना है।
कार्यशाला की मुख्य वक्ता डॉक्टर दीपांजलि दयाल सहायक प्रोफेसर, ललित कला विभाग(PG Gcw Rohtak)ने छात्राओं को सर्जनात्मक कौशल पर विस्तार से व्याख्यान दिया तथा उन्हे विभिन्न हस्तकला गतिविधियों का प्रशिक्षण भी प्रदान किया जिससे आत्मनिर्भरता की भावना को प्रोत्साहन मिला। छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
इस कार्यशाला का आयोजन प्लेसमेंट सेल की प्रभारी डॉक्टर मोनिका के द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएं छात्राओं में आत्मनिर्भरता और रचनात्मकता को बढ़ावा देती है तथा भविष्य में रोजगार के अवसरों के लिए उन्हें तैयार करती है।
महाविद्यालय की प्राचार्या डॉक्टर संतोष हुड्डा ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियां छात्राओं के सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध होती है। उन्होंने डॉक्टर दीपांजलि दयाल का आभार व्यक्त किया तथा कार्यक्रम की सफलता में योगदान देने वाले सभी शिक्षकों एवं छात्राओं की सराहना की। इस अवसर पर प्लेसमेंट सेल के सभी सदस्य एवं समस्त स्टाफ भी मौजूद रहा।
|