Events and Activities Details
Event image

HINDI DIWAS


Posted on 13/09/2025

सर छोटूराम राजकीय महिला महाविद्यालय सांपला ,रोहतक में प्राचार्या डॉक्टर संतोष हुड्डा के कुशल दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन में दिनांक 13 सितंबर 2025 को हिंदी विभाग द्वारा हिंदी दिवस के उपलक्ष में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत प्रेरणादायक फिल्म "आई एम कलाम और माय स्कूल" का आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है छात्राओं में हिंदी भाषा के प्रति प्रेम, राष्ट्रीय चेतना तथा महान वैज्ञानिक और भारत रत्न डॉक्टर ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के जीवन से प्रेरणा ग्रहण करना । छात्राओं में अपने विद्यालय के प्रति प्रेम करते हुए जिम्मेदारियां को निभाने की प्रेरणा दी गई है। फिल्म प्रदर्शन के पश्चात छात्राओं के साथ विचार- विमर्श सत्र का भी आयोजित किया गया। जिसमे छात्राओं ने अपने विचार और फिल्म से मिले संदेश पर चर्चा करने का अवसर मिला। साथ-ही प्राध्यापकों ने भी अपने विचारों को इस सत्र में शामिल किया। महाविद्यालय की प्राचार्या जी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा की हिंदी दिवस जैसे अवसर न केवल भाषा के महत्व को रेखांकित करते हैं बल्कि छात्राओं में आत्मविश्वास , सकारात्मक सोच और नई प्रेरणा का संचार भी करते हैं। इस अवसर पर समस्त हिंदी विभाग उपस्थित रहा।