Events and Activities Details
Event image

Poster making, slogan writing competition by "Legal Literacy Cell"


Posted on 21/01/2026

20 जनवरी 2026 को महाविद्यालय में "लीगल लिटरेसी सेल" के द्वारा छात्राओं में विधिक ज्ञान बढाने के उद्देश्य से पोस्टर मेकिंग, स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता एवं व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर संतोष हुड्डा के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में डॉक्टर जगबीर मलिक ने "महिलाओं के संदर्भ में विधिक शिक्षा" विषय पर विस्तार से व्याख्यान प्रस्तुत किया। अपने संबोधन में उन्होंने महिलाओं के संवैधानिक अधिकारों, कानूनी संरक्षण, घरेलू हिंसा अधिनियम दहेज निषेध अधिनियम, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न से संबंधित कानून तथा विधिक जागरूकता के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने एवं आवश्यकता पड़ने पर कानून का सहारा लेने के लिए प्रेरित किया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में छात्राओं ने महिला सशक्तिकरण, समान अधिकार, न्याय एवं कानून की भूमिका जैसे विषय पर आकर्षक एवं संदेश पूर्ण पोस्टर बनाएं। कार्यक्रम के अंत में डॉक्टर संतोष हुड्डा ने विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर लीगल लिटरेसी सैल के सभी सदस्य उपस्थित रहे तथा सेल द्वारा भविष्य में इसी प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया गया है