सांस्कृतिक गतिविधियां
दिनांक 4 अक्टूबर 2025 को 'टैलेंट सर्च कार्यक्रम' के अंतर्गत
बॉलीवुड, हरियाणवी तथा पंजाबी डांस का आयोजन किया गया । साहित्यिक गतिविधियों के अंतर्गत
रंगोली, मेहंदी, कविता पाठ, गायन तथा अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया । जिला
स्तरीय युवा महोत्सव में महाविद्यालय की छात्रा चंचल शर्मा ने कविता-पाठ में द्वितीय
स्थान प्राप्त किया तथा पंडित नेकीराम शर्मा कॉलेज (रोहतक) में भाषण प्रतियोगिता में
प्रथम स्थान प्राप्त किया । छात्रा गरिमा ने कविता पाठ में महाविद्यालय में आयोजित
सिल्वर जुबली सेलिब्रेशन में शानदार प्रस्तुति दी। वंदे मातरम की 150वीं सेलिब्रेशन
के अंतर्गत समस्त महाविद्यालय द्वारा वंदे मातरम का उच्चारण किया गया। महाविद्यालय
की छात्राओं ने राजकीय महिला महाविद्यालय, रोहतक में समूह नृत्य में शानदार प्रस्तुति
दी तथा महाविद्यालय का नाम रोशन किया । प्रभारी डॉO सविता हुड्डा के नेतृत्व में
महाविद्यालय में दिनांक 13 फरवरी 2026 को नवरंग महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें छात्राओं
ने अलग-अलग नृत्यों में भाग लिया तथा शानदार प्रस्तुति देते हुए सबका मन मोह लिया ।
कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि डॉक्टर पूनम बनवाला ने छात्राओं को पुरस्कार देकर
सम्मानित किया । दिनांक 27 फरवरी 2026 को होली महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमे विभिन्न
सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किये गए तथा खाद्य व्यंजन, रंग गुलाल, गुब्बारे,
आदि के 15 आकर्षक स्टॉल लगाए गए। विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं गतिविधियों में उत्कृष्ट
प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
खेल कूद गतिविधियां
प्रभारी
डॉO मांगेराम
की देखरेख में दिनांक 29/08/202 को मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस पर नेशनल स्पोर्ट्स दिवस
महाविद्यालय में मनाया गया। 29, 30 व 31 अगस्त को Fit India Moment कार्यक्रम के तहत खेलो की अलग अलग गतिविधियो में
छात्राओ ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा को चमकाया।
“एक घंटा हर रोज खेल मैदान में” कार्यक्रम को उत्साह पूर्वक मनाते हुए सभी ने हर दिन एक घंटा खेल मैदान में जाने का संकल्प
लिया। छात्राओ ने योगा, जुडो, कुश्ती, वेट लिफ्टिंग, गोला फेक एवं डिसकस थ्रो अदि खेलो
में भाग लिया। दिनांक
26/09/25 को महर्षि दयानन्द यूनिवर्सिटी रोहतक द्वारा आयोजित Fencing Trial में महाविद्यालय
की 3 छात्राओ सीमा (B.A III), मनीषा (M.A हिंदी) व अंजलि (M.A हिंदी) ने भाग लिया महाविद्यालय
की 2 छात्राओ मनीषा व सीमा ने All India Inter University Fencing Championship जो
गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर में आयोजित हुई थी, में भाग लेकर महाविद्यालय का
नाम रोशन किया। दिनांक
18/10/25 को महाविद्यालय की 2 छात्राओ सीमा (B.A III, 57 KG), अंजलि (B.A I, 48 KG)
ने M.D.U. जुडो इंटर कॉलेज चैंपियनशिप में भाग लिया सीमा (B.A III) ने कांस्य पदक व
अंजलि ने रजत पदक लेकर महाविद्यालय का नाम रोशन किया।अंजलि
(B.A I) ने C.P.U. फगवाड़ा यूनिवर्सिटी में आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी जुडो टूर्नामेंट
में M.D.U. रोहतक का प्रतिनिधित्व किया। 11th व 12th अक्टूबर
2025 को M.D.U. रोहतक द्वारा आयोजित कबड्डी
इंटर कॉलेज टूर्नामेंट में महाविद्यालय की कबड्डी टीम ने भाग लेकर अच्छा प्रदर्शन किय।दिनांक
07/12/25 को M.D.U. रोहतक द्वारा आयोजित इंटर कॉलेज रेसलिंग चैंपियनशिप में महाविद्यालय
की छात्रा प्राची (B.A III) ने भाग लेकर शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रोंज मैडल प्राप्त
किया।दिनांक
10/11/25 को महाविद्यालय में 25th वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन
किया गया जिसमे मुख्य अतिथि कविता (अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाज़, अर्जुन अवार्ड विजेता)
रही व पारितोषिक वितरण प्राचार्या डॉO
संतोष हुड्डा द्वारा किया गया । महाविद्यालय की छात्रा प्राची (B.A III) को बेस्ट एथलीट
2025-26 घोसित किया गया।दिनांक
18 से 20 नवम्बर, 2025 को महाविद्यालय की एथलेटिक टीम ने M.D.U. द्वारा आयोजित इंटर
कॉलेज एथलेटिक चैंपियनशिप में भाग लेकर शानदार प्रदर्शन करते हुए, प्राची (B.A
III) ने 10,000 मीटर में स्वर्ण पदक प्राप्त किया, मुस्कान (B.A III) ने 1500 मीटर
में कांस्य पदक प्राप्त कर महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया।महाविद्यालय
की मुक्केबाज़ हरषि (M.A हिंदी) ने M.D.U. बॉक्सिंग इंटर कॉलेज में भाग लेकर रजत पदक
प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। दिनांक
12 से 13 जनवरी, 2026 को Pencak Silat M.D.U. Inter College प्रतियोगिता में महाविद्यालय
की 2 छात्राओ अदिति (B.A III) तथा सीमा (BA III) ने भाग लिया I सीमा ने 57 kg वर्ग
में कांस्य पदक पदक जीतकर महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया। दिनांक
19 से 21 जनवरी, 2026 को गवर्नमेंट कॉलेज हिसार द्वारा आयोजित हरियाणा स्टेट रेसलिंग
इंटर कॉलेज चैंपियनशिप में महाविद्यालय की 2 छात्राओ ने भाग लिया। सीमा(B.A III) ने 57 किलोग्राम में तीसरा स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय
की शान बढ़ाई।दिनांक
28-31 Jan 2026 को Govt. College Kaithal द्वारा आयोजित Haryana State Boxing
Inter College Championship में हर्षि (एम.ए. हिंदी, प्रथम वर्ष) की छात्रा ने कांस्य
पदक प्राप्त कर महाविद्यालय की शान बढ़ाई Iदिनांक
5 फरवरी 2026 को G.C.W. Rohtak द्वारा आयोजित Judo Haryana State Inter College प्रतियोगिता
में (अंजलि बी. ए. प्रथम वर्ष) ने कांस्य पदक प्राप्त किया।दिनांक
7-8 फरवरी 2026 को महाविद्यालय में Inter College Tournament का आयोजन किया गया जिसके
अन्तर्गत Bedminton, Chess और Table Tennis प्रतियोगिताएं करवाई गई जिसमे विजेता छात्राओं
को 500/-, 300/- और 200/- रुपए की पुरस्कार राशि दी गई।दिनांक
10 फरवरी 2026 को Wushu M.D.U Inter College प्रतियोगिता में सीमा (B.A III) की छात्रा
ने कांस्य पदक प्राप्त कर महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया।